18.2.19

वात रोगों मे उपयोगी हर्बल नुस्खे:Herbal Medicine gout


 

उम्र बढने के साथ-साथ हर किसी को वात रोग की समस्या होने लगती है | इस रोग में जोड़ों में, कमर में, दर्द रहता है साथ ही यूरिक एसिड सम्बंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है | आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वायु के प्रभवित या कुपित होने के कारण वात रोग होते है | इसलिए वायु उत्पन्न करने वाले भोजन को त्याग कर उचित औषधि का सेवन करना चाहिए | आज हम आपको वात रोग से बचने के लिए काफी आसान और सरल नुस्खों से परिचित कराने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आपको वात रोगों से राहत प्रदान करेगा |

वात रोगों को दूर करने के उपाय:herbal remedies for gout 

*हर्रे,सोठ और अजवाइन की बराबर-बराबर मात्र ले | और इसके चूर्ण को गुनगुने पानी से पियें | इससे सभी प्रकार के वात रोग दूर होते है |
*सोठ का चूर्ण आधा चम्मच और जायफल या जावित्री का चूर्ण चौथाई चम्मच एलोवेरा के साथ लेते रहने से 2 से 3 महीने तक में वात रोग दूर हो जाता है |

*त्रिफला का चूर्ण गो मूत्र के साथ लेने से वात और कफ से सम्बन्धित रोग दूर होते है |
*यदि डायबिटीज का रोगी न हो, तो उसे प्रतिदिन सुबह मेथी के दाने का पावडर मिश्री के साथ देने से वात रोग दूर होता है |

herbal remedies for gout 

*सोठ ,कालीमिर्च,और सेधा नमक का चूर्ण भोजन के बाद लेने से आमवात रोग दूर होता है | जो सभी वात रोगों का कारण होता है |

*लहसुन की 2 कलियाँ भूनकर खाने से कमर के वात रोग दूर होते है |
*वात रोग को दूर करने के लिए मेथी का दाना, सोठ दोनों 100 gram ले और कालीमिर्च,पीपल धनिया,जावित्री,दालचीनी और नागरमोथा का चूर्ण 10-10 gram ले | इन सभी को लगभग 300 gram एलोवेरा के साथ भून ले अब 100 gram देशी घी के साथ भूनकर रख ले | 100 gram देशी पुराना गुड़ मिलाकर गर्म करे और 20 gram वजन के बराबर लड्डू बनाकर रख ले | प्रतिदिन एक लड्डू खाने से वात रोग ,अपच और गैस रोग दूर होता है
 
herbal remedies for gout 

*असगंध का चूर्ण , मिश्री,और घी मिलाकर खाने से वात रोग के कारण होने वाला कमर का दर्द ठीक हो जाता है |*धनियाँ और मिश्री का चूर्ण 3:1 कि मात्रा में सुबह लेने से गर्मी के कारण होने वाला वात रोग( कमर और जोड़ो का दर्द ) दूर हो जाता है |
*दशमूल का काढ़ा,हींग और सेधा नमक मिलाकर पीने से लकवा या पक्षाघात में आराम मिलता है |
*अदरख का रस पुराने गुड़ के साथ ले और ऊपर से बकरी का दूध पीने ऐ सभी प्रकार के सूजन दूर हो जाते है |
*केवल गो-मूत्र पीने से भी सूजन दूर हो जाती है |
शहद और गुड़ के साथ पीपल का सेवन करने से शरीर का सुन्नपन दूर होता है |

विशिष्ट परामर्श-  





संधिवात,कमरदर्द,गठिया, साईटिका ,घुटनो का दर्द आदि वात जन्य रोगों में जड़ी - बूटी निर्मित हर्बल औषधि ही अधिकतम प्रभावकारी सिद्ध होती है| रोग को जड़ से निर्मूलन करती है| औषधि से बिस्तर पकड़े पुराने रोगी भी दर्द मुक्त गतिशीलता हासिल करते हैं| बड़े अस्पतालों के महंगे इलाज़ के बावजूद निराश रोगी इस औषधि से आरोग्य हुए हैं|  त्वरित असर औषधि के लिए वैध्य श्री दामोदर से 98267-95656 पर संपर्क कर सकते हैं|
****************


कोई टिप्पणी नहीं: