अस्थमा से राहत के घरेलू उपचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अस्थमा से राहत के घरेलू उपचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

1.8.24

अस्थमा और सांस फूलने के लिए रामबाण घरेलू उपचार: आयुर्वेदिक तरीके से दमा निवारण

 



मित्रों,घरेलू आयुर्वेद से चिकित्सा करने के विडिओ प्रस्तुत करने की शृंखला मे आज का टॉपिक है  "अस्थमा और सांस फूलने की समस्या  के लिए रामबाण घरेलू उपचार: आयुर्वेदिक तरीके से दमा निवारण"
अस्थमा सांस की बीमारी है, इसे दमा भी कहा जाता है। जब श्वसन मार्ग में सूजन पैदा हो जाए तो इससे छाती में कसाव महसूस होने लगता है। जिससे सांस लेने पर परेशानी होती है। कई बार तो खांसी भी होने लगती है। 
 अस्थमा के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं।

अस्थमा के कारण क्या है

अभी तक अस्थमा के सटीक कारणों का पता नहीं लगा पाया गया है लेकिन इस बीमारी के पीछे अनुवांशिक और पर्यावरणीय कारण जिम्मेदार हो सकते हैं अस्थमा रोग के शिकार अक्सर धूम्रपान करने वाले या फिर तंबाकू खाने वाले होते हैं। इसके अलावा धूल के कण वायु प्रदूषण, ठंडी हवा भी इसके कारण हो सकते हैं शारीरिक गतिविधियां, एलर्जिक रिएक्शन और कुछ भोज्य पदार्थों के कारण होता है। इसके अलावा अधिक तनाव और भावनात्मक रूप से कमजोर होने के कारण भी यह बीमारी हो जाती है। पेय पदार्थों जैसे बीयर, वाइन खाद्य पदार्थों जैसे सूखे मेवे भी इस बीमारी का कारण हो सकते हैं

अस्थमा मे शहद  उपयोगी 




अस्थमा के लक्षणों को कम करने में शहद काफी प्रभावी होता है। इसका उपयोग करने से खांसी, जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक गिलास गुनगुने
पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे घूंट-घूंट करके पिएं। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से आपको जल्द आराम मिल सकता है।
 रात में सोने से पहले भी एक चम्मच शहद में थोड़ा सा दालचीनी पाउडर मिलाकर उसे चाट लें।

अदरक-अस्थमा मे फायदेमंद 






अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह खांसी, गले में खराश और दर्द को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप अदरक के टुकड़े को चबा करके भी खा सकते हैं।

कॉफी

आपको शायद जानकर हैरानी हो लेकिन कॉफी भी अस्थमा से राहत दिलाने का एक आसान लेकिन कारगर उपाय है। इसके लिए आप एक कप गर्मागर्म कॉफी का सेवन करें। इससे आपको तुरंत अस्थमा से राहत मिलती है। दरअसल, यह तुरंत वायुमार्ग को खोलता है, जिससे आपको सांस लेने में आसानी होती है।

हल्दी अस्थमा मे उपयोगी 







एक गिलास पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें। करीबन पंद्रह दिनों तक इस उपचार को दिन में तीन बार करें। हल्दी एक बेहतरीन एंटीमाइक्रोबॉयल एजेंट है। साथ ही इसमें कर्क्युमिन भी पाया जाता है, जो अस्थमा से लड़ने में मददगार है।

अदरक और हल्दी- से अस्थमा  मे राहत 






अदरक और हल्दी को औषधिय गुणों का भंडार माना जाता है। इसका इस्तेमाल कर आप आसानी से अस्थमा को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास दूध में थोड़ी सी अदरक कद्दूकस करके उबाल लें।  इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर सेवन करे। आयुर्वेद के अनुसार दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपको अस्थमा अटैक से काफी लाभ मिलेगा।

 अस्थमा मे लहसुन का दूध उपकारी 



लहसून एक औषधी है और अगर इसे रात में दूध में मिलाकर पीया जाए तो अस्थमा जैसी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसका इस्तेमाल के लिए रोजाना रात में एक गिलास लहसून के दूध का सेवन करें।

लहसुन में एंटी इंफ्लामेट्री गुण पाए जाते हैं जो अस्थमा की समस्या को कम करने में कारगर होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आधा कप  गरम अदरक वाली चाय में 2-3 लहसुन की कली पीसकर डाल लें और सेवन करें 

तेज पत्ता

तेज पत्ता अस्थमा की समस्या को कम करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच तेज पत्ता पाउडर में एक चौथाई चम्मच पिपली और एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन  बार इसका सेवन करे। यह क्रोनिक अस्थमा में कारगर साबित होता है।

दालचीनी से अस्थमा मे  राहत 




दालचीनी में कैल्शियम, मैग्नीशियम आयरन एवं प्रोटीन जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो अस्थमा के मरीजों के लिए काफी कागर है। इसके साथ ही इसका सेवन शहद के साथ करने से इसके लाभ दोगुना बढ़ जाते हैं। 
रात को सोने से पहले एक कप गर्म पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर, एक चौथाई चम्मच त्रिकटु चूर्ण और 1 चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। आप चाहे तो दिन में 2 बार इसका सेवन कर सकते हैं।


इसी तरह के घरेलू आयुर्वेद के विडिओ अपने मोबाईल पर प्राप्त करने के लिए हमारा चैनल subscribe  कीजिए ,धन्यवाद ,आभार !

---