वजन कंट्रोल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
वजन कंट्रोल लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18.8.24

नाशपाती फल है सेहत के लिए गुणों का खजाना pears ke fayde


  सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार लेना जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर सब्जियों के साथ-साथ फलों का सेवन करने की सलाह भी देते हैं। अगर फलों की बात करें, तो कई पौष्टिक फल बाजार में उपलब्ध हैं। उन्हीं में से एक है नाशपाती। कई लोगों को नाशपाती फल के बारे में पता तो होगा, लेकिन शरीर के लिए इसके फायदे कम लोगों को ही पता होंगे।

नाशपाती काफी स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नाशपाती में विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। नाशपाती पेट के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। नाशपाती वजन घटाने में मदद कर सकता है, साथ ही हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है। वैसे तो नाशपाती का सेवन दिन के समय कभी भीखाया जा सकता है।

 

 


वजन कंट्रोल रहेगा
नाशपाती में फाइबर अधिक होता है। इसलिए यह वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, फाइबर लेने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है और भूख जल्दी नहीं लगती है। इससे हम ओवरइटिंग नहीं करते हैं। जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। सुबह खाली पेट नाशपाती खाने से आप लंबे समय तक भूख महसूस नहीं करेंगे।

खाली पेट नाशपाती खाने के फायदे

नाशपाती सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। रोज सुबह खाली पेट नाशपाती खाने से कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। खाली पेट नाशपाती खाने से कब्ज और अपच दूर होती है। इसके अलावा नाशपाती खाने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ रहता है। इसलिए आपको भी सुबह खाली पेट नाशपाती जरूर खानी चाहिए।

कैंसर के लिए नाशपाती फल

कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव करने के लिए नाशपाती फायदेमंद साबित हो सकती है। नाशपाती में यूरोसोलिक एसिड (Urosolic Acid) मौजूद होता है, जो मूत्राशय (Bladder), फेफड़ों (Lungs) और भोजन-नलिका (Oesophageal) के कैंसर से बचाव करने में मदद कर सकता है। नाशपाती को नियमित रूप से खाने से, खासकर रजोनिवृत्ति के दौरान इसे खाने से महिलाओं में कैंसर का जोखिम कम हो सकता है

पेट की समस्याओं में फायदेमंद (Pears for Stomach)

खाली पेट नाशपाती खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। नाशपाती में फाइबर होता है, जो कब्ज और अपच को ठीक करने में मदद करता है। फाइबर भोजन को पचाने में मदद करता है, इससे मल नरम बनता है और मल त्याग आसानी से हो जाता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

नाशपाती हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, वहीं गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है। नाशपाती में पोटेशियम होता है, जो हार्ट के लिए जरूर पोषक तत्व है। इसके अलावा यह सूजन को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रह सकता है।

एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जब सुबह खाली पेट नाशपाती खाई जाती है, तो इससे ये तत्व शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसके बाद शरीर में ये अपना काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

ब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप के लिए नाशपाती फल

अगर आपको ब्लड प्रेशर है या आप उच्च रक्तचाप की समस्या से खुद को बचाना चाहते हैं, तो नाशपाती को अपने डाइट में शामिल करें। यह उच्च रक्तचाप की समस्या से बचाव कर आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है

गर्भावस्था के दौरान नाशपाती फल

प्रेगनेंसी के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के पौष्टिक तत्वों की आवश्यकता होती है, लेकिन सबसे ज्यादा जो महत्वपूर्ण होता है, वो है फोलेट। यह शिशु में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट (Neural Tube Defects) जैसे जन्मदोष से बचाव कर सकता है। ऐसे में नाशपाती का सेवन गर्भवती के लिए बहुत लाभकारी हो सकता है
ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) से बचाव के लिए नाशपाती के लाभ

बढ़ती उम्र और पोषक तत्वों की कमी हड्डियों की समस्याओं का कारण बनती हैं। ऑस्टियोपोरोसिस उन्हीं समस्याओं में से एक है। यह कैल्शियम, विटामिन्स और मिनरल्स की कमी से होने वाली हड्डियों की बीमारी है, जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इससे ये आसानी से टूट सकती हैं या कमर-पीठ में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। ऐसे में नाशपाती के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव हो सकता है। नाशपाती शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने का काम कर सकती है। इसका बोरोन (Boron, एक प्रकार का केमिकल) शरीर में कैल्शियम को बनाने में मदद कर सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस से बचा जा सकता है

 डायबिटीज के लिए नाशपाती के फायदे

अगर डायबिटीज की बात करें, तो यह सर्दी-जुकाम की तरह आम समस्या बन चुकी है। एक बार अगर किसी को डायबिटीज हो जाए, तो उसे जिंदगी भर सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं को झेलना पड़ सकता है। ऐसे में डायबिटीज से बचाव के लिए नाशपाती का सेवन असरदार हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटिक गुण मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज की समस्या से बचाव कर सकते हैं

दर्दनाशक की तरह नाशपाती फल

नाशपाती में एनाल्जेसिक (Analgesic) यानी दर्दनाशक गुण मौजूद होते हैं, जिससे दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। इसलिए, दर्द की समस्या से बचाव करने के लिए नाशपाती का सेवन कर सकते हैं

पाचन के लिए नाशपाती के फायदे

बाहरी और अधिक तेल-मसाले वाले खान-पान के कारण पेट की समस्या आम हो चुकी है। इस स्थिति में आप डाइट में नाशपाती या नाशपाती के जूस को शामिल कर पाचन तंत्र को स्वस्थ रख सकते हैं। इसमें पेक्टिन मौजूद होता है, जो एक तरह का फाइबर है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या से आराम मिल सकता है और पाचन क्रिया स्वस्थ हो सकती है। ध्यान रहे कि अगर किसी को इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम(Irritable Bowel Syndrome) की समस्या है, तो वो नाशपाती का सेवन डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें, वरना उन्हें पेट दर्द, पेट खराब या गैस जैसी समस्या हो सकती है