नींद नहीं तो क्या करें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नींद नहीं तो क्या करें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18.8.24

अनिद्रा के आयुर्वेदिक ,घरेलू रामबाण उपाय :Nind ke gharelu upchar

                                          

       विडियो:नींद न आने की समस्या और  रामबाण उपचार                                                      


अनिद्रा जिसे अंग्रजी में Insomnia कहते हैं  से परेशान व्यक्ति को रात में काफ़ी देर तक बिस्तर पर पड़े रहने से भी नींद नहीं आती है। 
आज के समय में लोग इस तनाव भरी स्थिति को दूर करने के लिए काफ़ी दवाइयों का सेवन करते नज़र आते हैं जो उनके शरीर में किडनी और लीवर को नुक़सान पहुंचा सकती हैं।  आयुर्वेदिक और घरेलू उपचार की सहायता से इस समस्या को जल्दी दूर किया जा सकता है।


अनिद्रा (Insomnia) नींद नहीं आने के कारण

  *अगर आपको नियमित रूप से नींद आने में परेशानी होती है, तो हर रात सोने से पहले अपने शरीर को शांत करने और आराम करने का अभ्यास  करें । इसका मतलब है नहाना, पढ़ना या शांत संगीत सुनना। दिन के दौरान सक्रिय रहने से आपको बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है


अनिद्रा को दूर करने के घरेलू उपाय

अश्वगंधा लाभदायक—

इसके चूर्ण को  दिन में दो बार गुनगुने पानी के साथ सेवन किया जाए तो अनिद्रा की समस्या को जल्दी ख़त्म किया जा सकता है।

सरसों का तेल फायदेमंद—

आयुर्वेद के मुताबिक़ रात को सोने से पहले अगर व्यक्ति रोजाना पैर के तलवों में इस तेल की अच्छे से मालिश करता है तो रात को अच्छी नींद आने में सहायता मिलती है।

दालचीनी चूर्ण उपयोगी—

रात को सोने से पहले एक गिलास देसी गाय के गुनगुने दूध में आधा चम्मच दालचीनी चूर्ण मिलाकर सेवन करने से अनिद्रा में लाभ मिलता है।

जायफल उत्तम औषधि—

*रात में अगर एक गिलास दूध में एक 2 ग्राम  जायफल चूर्ण मिश्रण करके कम से कम 1 महिना सेवन किया जाए तो अनिद्रा की परेशानी दूर हो सकती है।

शंखपुष्पी

शंखपुष्पी अपने वात संतुलन और मेध्य गुणों के कारण मन को शांत करने का काम करता है। साथ ही इसमें अनिद्रा को ठीक करने की भी क्षमता होती है।

ब्राह्मी

ब्राह्मी को बकोपा के नाम से भी जाना जाता है। यह रात की अच्छी नींद लाने के लिए बेहतरीन जड़ी बूटी है।

नियमित व्यायाम करे

नियमित रूप से मध्यम शक्ति वाले व्यायाम करना, जैसे तैराकी या पैदल चलना, दिन भर के तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है।   सोने से पहिले सोते समय जोरदार व्यायाम नहीं करना कहिए , जैसे दौड़ना या जिम, क्योंकि यह आपको जागृत रख सकता है।

कैफीन वाली चीजों को कम लें

   चाय, कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स और कोका कोला जैसी चीजों से दूर रहे, ख़ासकर शाम के समय इन चीजों को न ले। कैफीन आपकी नींद मे बाधा उत्पन्न कर सकता है,और आप अच्छी नींद नहीं ले पाते। इसलिये अच्छा रहेगा आप सोने से पहले गर्म दूध या हर्बल चाय पीये।

 ज्यादा खाना न खायें

जरूरत से ज्यादा खाना और शराब, इनका सेवन देर रात को करने से भी, आपकी नींद के नियम मे बाधा उत्पन्न होती हैं। 
गर्म पानी से नहा लें, शांत संगीत सुनें या मन और शरीर आराम देने वाले व्यायाम करें।

इन ख़ास बातों का रखें ध्यान:

*अपने भोजन में देसी गाय का दूध, दलिया और बादाम को महत्त्व दें।
*दोपहर के भोजन में सलाद का सेवन ज़रूर करें क्योंकि इसमें पाया जाने वाला लैक्टो calcium तत्व शरीर में जठराग्नि को मज़बूत बनाए रखता है।
*रात को सोने से पहले एक गिलास देसी गाय का दूध नियमित रूप से सेवन करें।
*सूर्योदय से पहले उठकर रोजाना 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलें।
*योग, व्यायाम और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में महत्त्वपूर्ण स्थान दें।
*तला हुआ भोजन और फ़ास्ट फ़ूड से आज ही दूरी बनाएं।

सोने से पहले कुछ देर टहलें:

सोने से पहले कुछ देर टहलने से शरीर को आराम मिलता है और नींद आने में मदद मिलती है.

गहरी सांस लें:
सोने से पहले कुछ देर गहरी सांस लेने से भी आराम मिलता है और नींद आने में मदद मिलती है.

स्क्रीन टाइम से बचें:

सोने से पहले कम से कम एक घंटे के लिए स्क्रीन टाइम से बचें, क्योंकि स्क्रीन से निकलने वाला ब्लू लाइट नींद को प्रभावित करता है.

नट्स:

बादाम और अखरोट में मैग्नीशियम और मेलाटोनिन होता है, जो नींद के लिए फायदेमंद है