9.10.24

अरारोट के फायदे और नुकसान पर एक नजर ,Arrowroot benefits




अरारोट एक कंद है। एरोरूट या अरारोट दोनों सामान्य पौधा की तरह है, किंतु यह पौधा न होकर केवल स्टार्च है। इसकी जड़ का उपयोग बड़ी मात्रा में किया जाता है। अरारोट को वैज्ञानिक नाम मारंता अरुंडिनेशिया कहा जाता है।अरारोट के पौधे में स्‍टार्च मौजूद होता है इसका उपयोग करने के लिए जड़ों को खोद कर निकाला जाता है। निकाली हुई जड़ो से छाल को निकालकर धोया जाता है। इसके बाद कंद को पीसकर आटा यानि पाउडर तैयार किया जाता है। इसे छानकर सुखाते है। इन प्रक्रिया से अरारोट पाउडर बनाते है। इसका उपयोग मुख्य रूप से भोजन को गाढ़ा करने के उपयोग किया जाता है। अरारोट में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व होता है जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।
अरारोट के फायदे तो अनेक है लेकिन अत्यधिक मात्रा में उपयोग करने से कुछ नकारात्मक परिणाम हो सकते है। यह नुकसान कुछ इस तरह है।अगर आप किसी विशेष प्रकार की दवा का सेवन कर रही है, तो अरारोट का सेवन करने से पहले अपने चिकिस्तक से बात करे।
जिन लोगो को अरारोट के सेवन से एलर्जी में खांसी, उल्टी, मलती की समस्या होती है, उनको इसके सेवन से बचाव करना चाहिए।
अरारोट के साथ दूध व फलो के रस के साथ सेवन करने से बचाव करना चाहिए।

अरारोट के फायदे -

रोग प्रतिरोग क्षमता को बढ़ावा देने में - अगर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है तो आपको अरारोट का सेवन करना चाहिए। अरारोट में बहुत से पोषक तत्व शामिल है जो थकान व कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसमें विटामिन तो होते है बल्कि शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट भी होता है। यह फ्री रेडिकल्स से बचाव करते है।

आँखों की बीमारी में फायदेमंद -

आयुर्वेद विशेषज्ञ और पतंजलि संस्थापक श्री बालकृष्ण आचार्य जी का कहना है 1 से 2 ग्राम अरारोट के पाउडर में 200 मिली पानी, 250 मिली दूध और 50 ग्राम मिश्री डालकर पकाये। 15 मिनट पकाने के बाद उसका पानी जल जाये तो गैस बंद कर दें। फिर गुनगुना होने पर पी ले।

बालों के लिए फायदेमंद -

आजकल हर कोई बालों के पतलेपन और डॉयनेस से परेशान है। इसमें (Arrowroot benefits) बहुत से पोषक तत्व पाए जाते है जो बालो को मुलायम और घना करने में मदद करता है। हेयर डाई गाढ़ा करने के लिए अरारोट पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है।

हृदय के लिए लाभदायक -

 दिल को स्वस्थ रखने के लिए अरारोट फायदेमंद होता है। इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होते है यह धमनियों में तनाव कम करने में मदद करते है। इससे रक्तचाप नियंत्रण में रहता है। इसके अलावा अरारोट दिल के दौरे व स्ट्रोक के जोखिम से बचाव करता है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अरारोट का सेवन करे।

वजन कम करने के लिए - 

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो अरारोट का उपयोग करना चाहिए। अरारोट में अन्य खाद्य पदार्थ की तुलना में कम कैलोरी होता है। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेड व उच्च मात्रा में पोषक होता है। इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो चर्बी को कम करने में मदद करता है। अपने डाइट में अरारोट को शामिल करे।

त्वचा के लिए फायदेमंद रहे अरारोट -

 सबकी त्वचा एक दूसरे से अलग होती है। किसी की त्वचा रूखी, उलझन भरी, तैलीय होती है। बाहरी संक्रमण त्वचा को नुकसान पहुंचाते है। इसके अलावा त्वचा में फोड़े-फुंसी, दाग धब्बा, झुर्रिया आदि की समस्या को ठीक करने के लिए अरारोट का उपयोग बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बहुत से विटामिन व खनिज है जो त्वचा की समस्या को कम करते है।

सावधानी बरतें 

जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते है वैसे ही इसमें भी है। जहाँ इसका सेवन सीमित मात्रा में करने पर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है वही इसका अधिक सेवन करने से इसके नकारात्मक परिणाम भी हो सकते है। आइये जानते है इसके नुकसान -

➤अगर आप किसी विशेष दवा का सेवन कर रहे है तो अरारोट का इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

➤बच्चों को, गर्भवती व नर्सिंग महिलाओं को, किडनी या लिवर के रोगियों को इसका सेवन करने से पहले विशेष ध्यान देना चाहिए।

➤जिन लोगों को अरारोट से एलर्जी होता है, जैसे अरारोट खाने से उल्टी, खांसी, मतली की समस्या हो उनको इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

➤इसका (Arrowroot) सेवन दूध और फलों के साथ करने से बचना चाहिए।






कोई टिप्पणी नहीं: