4.4.24

अंगूर खाने से दूर होती हैं ये बीमारियाँ ,Benefits of grapes

  



इन दिनों अंगूर का मौसम है. बाज़ार में आसानी से काफी सस्ते दामों में अंगूर मिल जाते हैं. अंगूर एक रसीला फल है जो ज़्यादातर लोगों को पसंद होता है. अंगूर की सबसे अच्छी बात ये है कि दूसरे फलों की तरह इसे काटने और छीलने का झंझट नहीं होगा. आमतौर पर दो तरह के अंगूर भारत में मिलते हैं, काले और हरे अंगूर. अंगूर भले ही किसी भी रंग का खाएं, ये आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आप जो खाते हैं, दिल की सेहत पर उसका असर पर पड़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंगूर जरूर शामिल करे। यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स, पोटैशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है

अंगूर खाने से स्किन पर नैचुरल ग्लो आता है. इससे चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों, झुर्रियों से छुटकारा पाया जा सकता है. सुबह-शाम अंगूर खाइए अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द में आराम मिलेगा क्योंकि अंगूर शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण अर्थराइटिस शरीर में बनी रहती है. यदि आप भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं और इस वजह से ही आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा तो आप ज्यादा से ज्यादा अंगूर खाएं. इसके सेवन से कब्ज की समस्या तो दूर होती ही है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है. अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है.

हार्ट अटैक से बचाए: 

हार्ट-अटैक से बचने के लिए काले अंगूर का रस एसप्रिन की गोली के समान कारगर है. एसप्रिन खून के थक्के नहीं बनने देती है. काले अंगूर के रस में फलोवोनाइडस नामक तत्व होता है और यह भी यही कार्य करता है. यह खून के थक्के को नहीं जमने देता.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

आप जो खाते हैं, दिल की सेहत पर उसका असर पर पड़ता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में अंगूर जरूर शामिल करे। यह हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अंगूर में पॉलीफेनोल्स, पोटैशियम और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हृदय रोग के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाता है

अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बेहतर होती है। अगर इसे आप अपनी डाइट में नियमित रूप से शामिल करते हैं, तो आप आंखों की बीमारियों से बच सकते हैं। इनमें ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन पाए जाते हैं, जो आंखों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

कब्ज से राहत दिलाने में कारगर

अंगूर में फाइबर और पानी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो अंगूर आपके लिए बेहतरीन फल है। यह मल त्याग को आसान बनाता है, जिससे आप कब्ज से निजात पा सकते हैं।

किडनी के लिए फायदेमंद

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं । अंगूर किडनी से संबंधित कई रोगों को दूर करने में कारगर है।

माइग्रेन की समस्या

अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको अंगूर खाने चाहिए. इससे अंगूर सिरदर्द दर्द से राहत पाई जा सकती है. हो सके तो दर्द होने पर अंगूर का रस पियें, जल्दी फायदा होगा. अंगूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है. इसका कारण है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है. अगर आपको खून की कमी या एनीमिया है तो आपको नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए या अंगूर का रस पीना चाहिए. खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी दूर हो जाती है.

कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद: 

अगर आप कोलेस्‍ट्रॉल की समस्‍या से पीडि़त हैं तो आपको रोजाना अंगूर का सेवन करना चाहिए. 500 ग्राम लाल अंगूर रोजाना खाने से यह आपके बैड कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने का काम तेजी से कर सकता है. यही नहीं, अंगूर में मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट तत्‍व भी कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.
किस समय खाना चाहिए अंगूर?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अंगूर को खाली पेट सुबह नहीं खाना चाहिए। आप इसे मिड मॉर्निंग या दोपहर में खा सकते हैं। सुबह खाली पेट अंगूर के सेवन से आपको गैस, खट्टी डकार और अपच हो सकती है। वहीं रात के वक्त भी इसके सेवन से बचना जरूरी है

गर्भावस्था के दौरान एक दिन में कितने अंगूर खाने चाहिए?

अगर गर्भावस्था में अंगूर खाने की संतुलित मात्रा की बात करें, तो डायटीशियन एक सर्विंग बाउल में अन्य फलों के साथ अंगूर के करीब 16 दाने खाने की सलाह देते हैं। इन्हें दिन में दो बार (16-16 अंगूर के दाने) खाया जा सकता है

कैसे करें अंगूर का सेवन?

अंगूर का आयुर्वेद में बड़ा महत्व है। इससे बनाई जाने वाली किशमिश सेहत को बेहद फायदा पहुंचाती है। आपको इन दिनों बाजार में हरे, लाल, काले, पीले और पिंक अंगूर नजर आने लगे होंगे। आप अपनी डाइट में हरे अंगूर को शामिल कर सकते हैं। इसका जूस भी पिया जा सकता है, जबकि चबाकर खाने से भी लाभ होता है।

कोई टिप्पणी नहीं: