29.10.21

नमक के पानी से नहाने से होते हैं कई रोग दूर :Salt Water Bath

 

अगर आप अपने नहाने के पानी में नमक डालकर नहाएं तो आप कई बीमारियों और इंफेक्शन से बच सकते हैं। जी हां, नमक के पानी से नहाने से कई रोग दूर हो जाते हैं। जब आपको तेज बुखार हो तो ऐसे में आप गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच नमक और कुछ बूंद नारियल का तेल डालकर नहाने से आपको जुकाम और सर्दी में राहत मिलती है।

नमक का शरीर में योगदान – 

  सोडियम और क्लोराइड का कॉम्बिनेशन यह प्राकृतिक मिनरल सीधे धरती से क्रिस्टल के रूप में हमारे पास आता है। सुमद्री नमक में यह प्राकृतिक तौर पर पाया जाता है। नमक एक ऐसा प्राकृतिक खजाना है, जिसमें कई पोषक तत्व छिपे होते हैं जो हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी हैं। नमक हमें सल्फर, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, सिलिकन, बोरोन, पोटैशियम, ब्राोमाइन और स्ट्रोन्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स प्रदान करता है। अपने बेहतरीन मिनरल कंटेंट के कारण नमक वजन कम करने, स्किन को खूबसूरत बनाने, अस्थमा के लक्षण कम करने, ब्लड शुगर स्तर दुरुस्त करने, शरीर के दर्द को कम करने और दिल को सेहतमंद रखने में भी मददगार है। नमक के पानी से नहाने के लिए आपका बीमार होना जरूरी नहीं है। यह क्लींजिंग और स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
नमक के पानी में मौजूद तत्व फंगल इंफेक्शन बढ़ने से रोकते हैं। रोज इससे नहाने पर डैंड्रफ में काफी आराम मिलता है।   यह आपकी त्वचा के लिए अच्छा है यदि अपने प्राकृतिक और शुद्ध रूप से इस्तेमाल किया जाए तो नमक के   पानी में कई मिनरल्स और पोषक तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा को जवां बनाते हैं| मैग्नीशियम, कैल्शियम, ब्रोमाइड, सोडियम जैसे मिनरल्स त्वचा के रोम छिद्रों में प्रवेश करते हैं| ये त्वचा की सतह को साफ़ कर इसे स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं|
  इतना ही नहीं मांशपेशियों का दर्द भी नमक वाले पानी से नहाने से दूर हो जाता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी भी दूर करता है और आपके नाखून को मजबूत बनाए रखता है। नमक के पानी से नहाने से खुजली की समस्या दूर होती हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है, व आपका दिमाग तरोजाजा रहता है। लगातार नमक के पानी से नहाने से आप खुद को पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं।

यह त्वचा को जवां बनाये रखता है 

नियमित रूप से नमक के पानी से नहाने से दाग और झुर्रियां कम होती हैं| त्वचा नरम और मुलायम बनती है| यह त्वचा को फुलावट भरा बनाता है और स्किन मॉइस्चर का संतुलन बनाये रखता है|

यह डिटॉक्सीफिकेशन बढ़ाता है 

नमक के पानी से नहाने से त्वचा से जहरीले तत्व बाहर निकलते हैं| गर्म पानी त्वचा के रोम छिद्रों को खोलता है| इससे मिनरल्स त्वचा के अंदर जाकर गहराई तक सफाई करते हैं| नमक का पानी जहरीले और नुकसानकारी पदार्थों और बैक्टीरिया को त्वचा से बाहर निकालता है और इसे जवां बनाता है|
 यह कई समस्याओं का समाधान करता है| यह ऑस्टियोआर्थराइटिस और टेन्डीनिटिस के इलाज में भी कारगर है| ऑस्टियोआर्थराइटिस हड्डियों की खराबी से सम्बंधित बीमारी है और टेन्डीनिटिस नसों की सूजन से सम्बंधित बीमारी है| नमक के पानी से नहाने से खुजली और अनिद्रा का ईलाज भी होता है|

एसिडिटी के ईलाज में कारगर

एसिडिटी एक ऐसी समस्या है जिससे आजकल अधिकतर लोग ग्रसित हैं| इसके ईलाज के लिए महँगी और साइड इफ़ेक्ट करने वाली दवाइयों की बजाय आप नमक के पानी से नहाने के नुस्खे को आजमा सकते हैं| क्षारीय प्रकृति के कारण यह अम्ल की मात्रा को कम करने में मददगार है|

मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है

नमक के पानी से स्नान शारीरिक के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है| इस पानी से स्नान करने के बाद आप ज्यादा शांत, खुश और आराम महसूस करेंगे| यह एक शानदार स्ट्रेस बस्टर है| यह मानसिक शांति भी बढ़ाता है|
*यह मांसपेशियों में दर्द और ऐंठनको भी ठीक करता है नमक के पानी से नियमित स्नान कर ऐंठन को भी ठीक किया जा सकता है| यह गठिया, शुगर या अन्य किसी चोट के कारण हुए मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को भी ठीक कर देता है|

अच्छी नींद आती है

नमक के पानी से नहाने पर थकान और स्ट्रेस दूर हो जाता है। इससे दिमाग को शांति मिलती है और रात में अच्छी नींद आती है। यह पैरों की मांसपेशियों के लिए भी लाभकारी है
पैरों पर शरीर में सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है| ये अधिकतर समय मूव करते हैं और शरीर को सपोर्ट प्रदान करते हैं| इससे यहाँ की मांसपेशियां मुलायम हो जाती है और इनमे जूते चप्पलों के कारण छाले भी हो जाते हैं| नमक के पानी से नहाने से मांसपेशियों में दर्द और जकड़न से निजात मिलती है| यह पैरों की दुर्गन्ध को भी दूर करता है |
  
इंफेक्शन

नमक के पानी में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, सोडियम जैसे मिनरल्स होते हैं। ये स्किन के पोर्स में जाकर सफाई करते हैं। इससे स्किन इंफेक्शन का खतरा कम हो जाता है।   यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है
त्वचा के लिए मॉइस्चराइजिंग बहुत जरूरी है| नमक के पानी में मौजूद मैग्नीशियम त्वचा में पानी को ज्यादा देर तक रोकता है| इससे त्वचा मॉइस्चराइज होती है और त्वचा की कोशिकाओं की ग्रोथ भी ज्यादा होती है

हेल्दी हो जाते हैं बाल

इसके पानी से नहाने पर ब्लड सर्कुलेशन अच्छा हो जाता है। साथ ही बालों के बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं। इसलिए नमक के पानी से सिर धोने पर बाल हेल्दी और शाइनी हो रहते हैं। ध्यान रहे नमक की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। इतना नमक न मिलाएं कि पानी खारा हो जाए।
   नमक के पानी से नहाने पर हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इससे ऑस्टियोऑर्थराइटिस और टेंडीनिटिस जैसी जॉइंट पेन की समस्या में आराम मिलता है।

झुर्रियां करे दूर –

नमक वाले पानी में व्याप्त मिनरल्स इतने गुणवान हैं कि ये स्किन पर आने वाली झुर्रियों को रोकने में सहायक है। यही नहीं स्किन के दाग- धब्बे भी धीरे- धीरे कम होते जाते हैं।

फेयरनेस

   नमक का पानी स्किन की डेड सेल्स को निकालने में मदद करता है। रोज इसके पानी से नहाएंगे तो स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनेगी। रंग भी खिलेगा|

जोड़ों के दर्द में राहत

जोड़ों के दर्द की समस्या में भी नमक के पानी से नहाने के फायदे देखे गए हैं। एक रिसर्च के मुताबिक गर्म पानी में एप्सम साल्ट मिलाकर प्रयोग करने से घुटने के दर्द और गठिया रोगियों में होने वाले जोड़ों के दर्द में राहत मिल सकती है। इसके साथ ही शोध में इस बात का भी जिक्र है कि बाथ साल्ट पुरानी सूजन को कम करने में भी प्रभावी हो सकता है । इस आधार पर यह कहना गलत नहीं होगा कि जोड़ों के दर्द के घरेलू उपाय के तौर पर नमक के पानी से नहाना कुछ हद तक राहत दिला सकता है।

स्किन में नमी –


नमक वाले पानी से नियमित स्नान स्किन को साफ करके नरम और कोमल भी बनाता है। नमक में निहित मैग्नीशियम स्किन में पानी को देर तक बनाए रखता है। इससे स्किन में नमी का संतुलन बना रहता है और स्किन में कसावट भी आती है।
                                
मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन के लिए फायदेमंद –

यदि आपकी मांसपेशियों में अकसर दर्द और ऐंठन रहती है तो आप आज से ही नमक के पानी से नहाना शुरू कर दें। इससे मांसपेशियां मुलायम होने के साथ ही रिलैक्स भी होती हैं। साथ ही नमक के पानी से नहाने से शरीर की बदबू भी दूर होती है। किसी सर्जरी या चोट के बाद भी नमक युक्त पानी का स्नान शरीर को तेजी से ठीक होने में मदद करता है। गुनगुने पानी में मैग्नीशियम युक्त नमक मिलाकर नहाने से मसल स्पैस्म्स और पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से भी काफी राहत मिलती है। दिन भर की थकान के बाद होने वाले शारीरिक दर्द से भी यह छुटकारा दिलाता है।
**************

कोई टिप्पणी नहीं: