18.2.20

शहद के सेहत को होने वाले लाभ,Honey benefits





आपने कई बार लोगों से सुबह गर्म पानी के साथ शहद मिलाकर पीने के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं, कि गर्म पानी में शहद डालकर पीना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद है। एक तरफ जहां शहद आपकी त्वचा में निखार लाता है, वहीं अगर नियमित रूप से गर्म पानी के साथ शहद मिलाकर पीया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।

सदियों से लोग वजन घटाने और संक्रमण से लड़ने के लिए शहद और गर्म पानी पीने की सलाह देते आए हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि शहद में कई आवश्यक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसमें प्रोटीन, एंजाइम, अमीनो एसिड, मिनरल, विटामिन और पॉलीफेनॉल्स बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं, जिस कारण कई बीमारियों के लक्षणों से छुटकारा मिल जाता है।
एंटी बैक्टीरियल

शहद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपटी की तरह काम करता है, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया शरीर पर अटैक नहीं कर पाते। इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी की शिकायत दूर हो जाती है। इसलिए सुबह- सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीएं और खुद ही देखें इसके फायदे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे, कि कैसे शहद के साथ गर्म पानी पीना फायदेमंद है। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि इस मिश्रण को बनाने का तरीका क्या है। लेकिन इससे पहले हम आपको बताएंगे शहद के लाभों के बारे में।

शहद एक प्राकृतिक औषधि है। शहद की मिठास में प्रकृति के कई गुण छिपे हुए हैं। इसलिए, यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह मीठा और गाढ़ा अमृत प्राकृतिक रूप से मधुमक्यिों द्वारा निर्मित होता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर चीनी के रूप में किया जाता है और त्वचा के लिए भी इसके काफी लाभ हैं। नीचे जानिए शहद के अन्य लाभों के बारे में।
 शहद में एंटी माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इन चिकित्सीय गुणों के कारण ही यह त्वचा पर हुए घावों और जलन के उपचार में बहुत मददगार है।
इसका उपयोग डायबिटीज फुट अल्सर के इलाज के लिए किया जाता है।

मुंहासों से छुटकारा

शहद का सामयिक प्रयोग मुंहासों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है।
शहद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें फैट, प्रोटीन और फाइबर की मात्रा शून्य रहती है, इसलिए सेहत के लिए यह बहुत अच्छा घरेलू उपचार है।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

यह एलडीएल (LDL) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और एचडीएल (HDL) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देता है। जिससे व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा एकदम संतुलित रहती है।

शहद में विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और आयोडीन पाया जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
शहद में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसलिए इसे गर्म पानी के साथ पीने से संक्रामक रोगों से बचा जा सकता है।

खांसी में

शहद के साथ गर्म पानी पीने से खांसी में बहुत आराम मिलता है। शहद बच्चों में खांसी और गले के संक्रमण को बहुत जल्दी दूर करता है। यह खांसी में सात साल की उम्र से ज्यादा के बच्चों को दिया जा सकता है। हालांकि, यह एक साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दिया जाना चाहिए। श्वसन संक्रमण के गर्म पानी के साथ शहद एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक उपचार है।

नींद में सुधार 

शहद को गर्म पानी में मिलाकर पीने से नींद में सुधार होता है। जिन बच्चों को अपर रेस्पीरेटरी डिजीज होती है, उन्हें गर्म पानी के साथ शहद पिलाने से कफ से राहत मिलती है और अच्छी नींद आती है।

गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से बीपी की समस्या कम हो जाती है। जिन लोगों को अक्सर हाई या लो बीपी की शिकायत है, उन्हें गर्म पानी के साथ शहद का सेवन करना चाहिए। गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। इससे कभी भी आपको चक्कर नहीं आएंगे और शरीर में चुस्ती स्फूर्ति भी बनी रहेगी।
 
पाचन में सुधार 

गर्म पानी के साथ शहद डालकर पीने से पाचन में सुधार होता है। यह आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ और संतुलित रखने में मदद करता है। खाली पेट सुबह गरम पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकलने में मदद मिलती है। जब शहद को पानी के साथ चीनी के रूप में उपयोग किया जाता है, तो यह मायकोटॉक्सिन के जीनोटॉक्सिक और हानिकारक प्रभावों को भी रोकता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में उत्पन्न गैसों को बेअसर करने में भी मददगार है।

मुंह से आने वाली बदबू 

एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से मुंह से आने वाली बदबू दूर हो जाती है। आप चाहें, तो इसमें एक नींबू भी निचोड़ लें। इसके अलावा इस मिश्रण को पीने से जीभ पर जमा होने वाली सफेद परत से भी छुटकारा मिलता है।
 
वजन कम 

शहद के साथ गर्म पानी पीने से वजन कम किया जा सकता है। दरअसल, शहद में अमीनो एसिड, मिनरल और विटामिन होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल और वसा के अवशोषण में मदद करते है। यह कैलोरी का अच्छा स्त्रोत है, जो धीरे-धीरे आपके शरीर में अन्य अप्राकृतिक शुगर को कम कर देता है, जिससे वजन कम होना शुरू हो जाता है। बेहतर परिणामों के लिए, सुबह खाली पेट शहद के साथ गर्म पानी पीएं। यह आपको ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा। साथ ही आपका वजन भी कम होगा।

त्वचा पर निखार 

शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों के कारण यह खून को साफ और शुद्ध करती है, जिससे आपकी त्वचा साफ रहती है। अगर इसे नींबू के साथ मिलाकर लिया जाए, तो यह रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ बनी रहती है। तो यदि आप अपनी त्वचा पर निखार लाना चाहतीं हैं तो आज से ही गर्म पानी में शहद मिलकर पीना शुरू कर दें।

थकान  दूर 

सुबह शहद के साथ गर्म पानी आपकी दिनभर की थकान को दूर कर आपको अधिक ऊर्जावान बना देगा। लेकिन अगर आप रात में सोने से पहले भी इसका सेवन करते हैं, तो यह आपके अगले दिन को और भी बेहतर बना देगा। बता दें, कि शहद में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है, जिससे आपका शरीर फुर्तीला बनता है।

शहद एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की रक्षा करता है। यह हृदय में होने वाले कार्डियोवस्कुलर डिसीज से भी बचाने में बहुत मददगार है।
कार्बनिक या कच्चे शहद में अच्छी मात्रा में मिनरल, एंजाइम और विटामिन होते हैं, जो हानिकारक बैक्टीरिया से बचाते हैं। एक मजबूत एंटीऑक्सीडेंट होने के नाते शहद शरीर में मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने के लिए गर्म पानी के साथ शहद पीने की सलाह दी जाती है।
अगर अक्सर आपके शरीर में गैस बनती है और आपको पेट में भारीपन महसूस होता है, तो गर्म या गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से आपको बहुत हल्का महसूस होगा। दरअसल, शहद पेट में
बनने वाले गैस को संतुलित करने में बहुत सहायक है।
सबसे पहले बर्तन में एक गिलास गर्म पानी रखें और उबाल आने तक इंतजार करें। अब पानी को ठंडा करें और गुनगुना होने के बाद इसमें एक या दो चम्मच शहद मिलाएं। ध्यान रखें, पानी ज्यादा ठंडा ना हो। अगर आपको यह मिश्रण मीठा न लगे, तो आप इसमें आवश्यकतानुसार शहद मिला सकते हैं। शहद और गर्म पानी का मिश्रण बनकर तैयार है।
कई लोगों को लगता है, कि शहद चीनी से ज्यादा मीठा होता है तो यह नुकसानदायक है। हम आपको बता दें कि शहद मीठा जरूर होता है, लेकिन इसकी मिठास प्राकृतिक होती है, इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से भी कोई नुकसान नहीं होता। अब इस तैयार मिश्रण को सुबह के समय खाली पेट रोजाना पीएं। इससे आपका पाचन सही रहता है और यह वजन घटाने के लिए भी बहुत उपयोगी है।
इसके अलावा गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने का एक अन्य तरीका यह भी है। एक गिलास में एक या दो चम्मच शहद मिलाकर इसे ठंडा करें और दिनभर की थकान के बाद इसे पीएं। दिनभर की थकान दूर हो जाएगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
शहद एक प्राकृतिक घटक है, जिसे गर्म पानी के साथ पीना पूरी तरह से सुरक्षित है। शहद चीनी का एक अच्छा विकल्प है, इसलिए डायबिटीज या मुंहासों से ग्रस्त लोग भी शहद को गर्म पानी के साथ मीलाकर सेवन कर सकते हैं।
क्या रात को सोने से पहले शहद को गर्म पानी के साथ लिया जा सकता है?
आमतौर पर लोग सुबह खाली पेट शहद को गर्म पानी के साथ पीते हैं। लेकिन ये आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इसे कब पीना पसंद करते हैं। आप दिनभर में किसी भी समय शहद और गर्म पानी पी सकते हैं। अच्छी नींद के लिए इसे रात में सोने से पहले पीना भी बहुत अच्छा माना जाता है। खासतौर से जब बच्चे सर्दी या फ्लू से जूझ रहे हों, तो उन्हें विशेष रूप से शहद के साथ गर्म पानी देना चाहिए।
क्या शहद बच्चों को दिया जा सकता है?

श्वसन संक्रमण

हां, बिल्कुल। शहद बच्चों को दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि शहद का सेवन ऊपरी श्वसन संक्रमण और खांसी से पीड़ित बच्चों में लक्षणों की गंभीरता को कम करने में मदद करता है। हालांकि, एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शहद नहीं दिया जाना चाहिए, क्योंकि यह बच्चों में बोटुलिज्म (यह एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जो खाद्य पदार्थ, दूषित मिट्टी यश किसी खुले हुए घाव के कारण फैलती है) के खतरे को बढ़ाता है। यह क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिज्म नामक एक प्रकार के बैक्टीरिया द्वारा उत्पन्न किया जाता है।


क्या ठंडे पानी के साथ शहद लेना अच्छा है?

अमूमन, पाचन को बेहतर रहने के लिहाज से अक्सर शहद को गर्म पानी के साथ पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसे ठंडे पानी के साथ लेना भी ठीक है। आप चाहें, तो शहद के साथ सादा पानी या फिर फलों का रस भी मिला सकते हैं। यह आर्टिफिशियल स्वीटनर की तरह काम करता है। हालांकि, शहद को कभी भी पानी के साथ नहीं उबालना चाहिए। क्योंकि हीटिंग प्रक्रिया के दौरान विषाक्त यौगिकों के निर्माण के कारण गर्म शहद का सेवन करने से स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है।
शहद और गर्म पानी पीने के इतने फायदे जानकर आपको सुबह-सुबह इसे पीने की इच्छा लगी होगी। हो भी क्यों ना, शहद और गर्म पानी एक स्वादिष्ट और सुखदायी पेय है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। खासतौर से यह वजन घटाने और पाचन को सही रखने के लिए जाना जाता है। कम कलोरी के विकल्प तलाशने वाले लोगों के लिए गुनगुने पानी के साथ शहद मिलाकर पीना बहुत अच्छा है। गहरे रंग के शहद में आपके दिल की बीमारी को दूर करने के गुण होते हैं, इसलिए शहद खरीदते वक्त इसके रंग और गुणवत्ता की जांच जरूर करें।
************

कोई टिप्पणी नहीं: