30.11.21

कंधा खिसकने के प्रभावी घरेलू उपचार:home remedies for dislocated shoulder





 कंधे खिसकने या कंधे उतरने की शिकायत अक्सर सुनने में आती है। आमतौर पर उम्रदराज़ लोगों में ये समस्या हड्डियों के कमज़ोर होने के कारण होती है थोड़ी से मेहनत या गलत ठंग से उठने-बैठने पर बुज़ुर्ग लोगों के कंधे उतर जाते हैं। लेकिन आजकल बच्चे और युवा पीढ़ी भी इस समस्या से अछुते नहीं हैं। अक्सर युवा पीढ़ी फिट व आकर्षक दिखने के लिए जिम में कड़ी मेहनत करती है जहां उन्हे भारी डंबल उठाने होते हैं जिसके कारण कंधे पर जोर पड़ता है और कंधा खिसक जाता है। इसके अलावा कई बार खेल-कूद, एक्सीडेंट या किसी चोट के दौरान हमारे कंधों को बड़ा नुकसान पहुंचता है जिससे हमारे कंधे अपनी जगह से खिसक जाते हैं।
 तकिया ( Pillow ) : अक्सर गर्दन और कंधे में दर्द का कारण इस्तेमाल किया जाने वाला तकिया भी होता है. कुछ लोग सख्त तकिया और करवट लेकर सोते है, जिससे उनकी गर्दन मुड जाती है और उनकी गर्दन व कंधे की नसे खिंच जाती है. इसलिए सोते वक़्त आपको नर्म तकिये को ही प्रयोग में लाना चाहियें और तकिये की ऊँचाई को भी सामान्य रखना चाहियें
 हर छोटी मोच या चोट के लिए डॉक्टर के पास जाना या एलोपैथिक ट्रीटमेंट करवाना ज़रूरी नहीं होता है। खासकर कंधे खिसकने जैसी समस्या को आप कुछ घरेलू इलाज से ही ठीक कर सकते हैं। क्योंकि एलोपैथिक दवाइयां बीमारी और चोट को दबाती है इसका इलाज नहीं करती है। लेकिन घरेलू उपाय बीमारी की जड़ पर काम करके रोग को जड़ से खत्म करने का प्रयास करती है घरेलू उपाय की एक और खासियत ये है कि इसे करने के लिए आपको एक पैसा भी बाहर खर्च करने की ज़रूरत नहीं है इसे आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीज़ों की मदद से आसानी से ठीक कर सकते हैं।
अगर आपके कंधे भी खिसक जाते हैं या खिसक गए हैं तो घबराइए नहीं आज हम आपको कंधे खिसकने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए के कुछ शानदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

सरसों की तेल से मालिश करें

सरसों के तेल में 2 से 3 लहसुन की कलियों को तोड़कर डाल दें और इसे आग पर अच्छी तरह पका लें। ठंडा होने के बाद इससे कंधों की मालिश करें इससे कंधे का दर्द और सूजन की समस्या दूर होती है। साथ ही गर्म तेल से बॉडी की सिकाई भी होती है।

ओवर-दि-काउंटर का इस्तेमाल

कंधा खिसकने के बाद दर्द में आराम पाने के लिए ओवर-दि-काउंटर मेडिसिन्स का इस्तेमाल करें इससे दर्द में काफी आराम मिलता है। लेकिन ध्यान रहे हमेशा आपकी क्षमता के अनुसार ही दवा की सलाह दी जाती है इसलिए डॉक्टर की सलाह से ही किसी भी तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करें।
कंधे के दर्द के लिए तेल ( Make Oil for Shoulder Pain ) : इस तेल को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री जैसे सरसों का 200 ग्राम तेल, 50 ग्राम लहसुन, 10 ग्राम लौंग और 25 ग्राम की मात्रा में अजवायन की आवश्यकता पड़ेगी.
सारी सामग्री के आने के बाद आप सरसों के तेल को धीमी आंच पर पकाएं और उसमें बाकी सारी सामग्री भी डाल लें, जब आपको लगे की तेल में पड़ी सामग्रियाँ काली होने लगी है तो आप तेल को आंच पर से उतारें और ठंडा होने के लिए रख दें. जब तेल ठंडा हो जाएँ तो आप उसे छानकर सुरक्षित किसी शीशी में रखें और जब भी कंधे में दर्द हो तो आप तेल को हाथों पर लगाकर हल्के हाथ से मालिश करें, आपको निश्चित रूप से आराम मिलेगा.

बर्फ लगाएं

कंधा उतरना एक बहुत ही खतरनाक स्थिति होती है। इस अवस्था में काफी दर्द होता है और पीड़ित व्यक्ति को चलने फिरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में घायल कंधे पर बर्फ लगाकर सिकाई करें। ऐसा करने से दर्द और सूजन में कमी आती है। साथ ही ये कंधे के आसपास फ्लूड इक्कट्ठा होने को नियंत्रित करता है।
मसाज दें

कंधों पर किसी से हल्‍के हाथों से मसाज करवाएं। मसाज वाला तेल अगर हल्का गर्म हो तो ये ज़्यादा फायदेमंद होगा। ऐसा करने से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और रक्‍त का संचार ठीक ढ़ंग से होता है।

गर्म पानी और नमक से सिकाई

अगर आपके घर में बाथटब है तो उसे हल्के गर्म पानी से भर लें। अब इसमें दो कप सेंधा नमक डाल लें। इसमें 20 से 30 मिनट के लिए बैठ जाएं। अगर बाथ टब नहीं है तो बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें नमक मिला लें और इसे धीरे-धीरे कंधे पर डालें। सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है जिससे कंधे के दर्द में आराम मिलता है।

एक्सरसाइज करें।

कंधे के रेंज ऑफ मोशन को बनाए रखें। इससे दर्द में आराम पहुंचेगा। रेंज ऑफ मोशन बनाए रखने के लिए हल्की एक्सरसाइज़ करें। ध्यान रहे अगर आपके कंधे में ज़्यादा दर्द है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही किसी भी प्रकार का योग या एक्सरसाइज करें। क्योंकि थोड़ी भी लापरवाही आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा सकती है।


कंधे को आराम दें

कंधा खिसकने के बाद असहनिय दर्द का सामना करना पड़ता है इस स्थिति में लापरवाही आपके दर्द को और अधिक बढ़ा सकती है इसलिए कंधे को आराम की स्थिति मे रखें कोई भी ऐसा मूवमेंट करने से बचें जिससे कंधे को नुकसान पहुंचता हो।

रोजमेरी का उपयोग

रोजमेरी का फूल कंधे के दर्द में बहुत फायदेमंद है। कंधे उतरने की स्थिति में इसे उबालकर इसका काढ़ा बना लें और इसे रोज़ाना पीएं। इससे कंधा उतरने की समस्या दूर होती है।

सावधानियां

कंधे में किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए कुछ सावधानियों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है जैसे-
अधिक वज़न वाली चीज़ों को उठाने से बचें।
बराबर सतह पर सोएं।
चोट लगने पर डॉक्टर से सलाह लें।
जिम में आवश्यक्ता से अधिक भारी डंबल ना उठाएं।
कंधे खिसकने के बाद डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का पालन करें।
अगर आपका काम भारी सामान उठाने वाला है तो पहले कंधे पर मोटा कपड़ा रख लें।


कोई टिप्पणी नहीं: