29.11.21

मुह के छाले से छुटकारा पाने के उपाय :Mouth ulcers home remedies

 

 पेट साफ ना होने से अक्सर मुंह में छाले Mouth ulcer हो जाते हैं। इसके अलावा संतुलित आहार, पेट में दिक्कत, पान-मसालों का सेवन भी छालों का प्रमुख कारण है। दिखने में छोटे दिखने वाले ये छाले बहुत तकलीफ देते हैं। खासतौर से कुछ भी खाने-पीने में बेहद परेशानी होती है।
 अजीर्ण व पेट में कब्ज होने की अवस्था में अक्सर हमारे मुँह में छाले हो जाया करते हैं। अमाशय व आँतों में सूजन व घाव होने पर मुँह में छालों की उत्पत्ति हो जाया करती है। पेट की गर्मी की वजह से भी मुँह में छाले हो जाते हैं।

मुहं के छाले की घरेलू  चिकित्सा -,Mouth ulcer 

त्रिफला : त्रिफला मुंह के छालों के लिए रामबाण की तरह होती है। त्रिफला की राख शहद में मिलाकर लगाएं। थूक से मुंह भर जाने पर उससे ही कुल्ला करने से छालों से काफी राहत मिलती है।
कत्था : पान में लगाया जाने वाला कोरा कत्था छालों में काफी कारगर साबित होता है। इसे पानी में भिगोकर इसका लेप बनाएं और छालों के ऊपर लगाएं, फायदा मिलेगा।
सुहागा और शहद : सुहागा और शहद का मिश्रण भी छालों के लिए एक बेहतरीन उपाय है। सुहागा में शहद को मिलाकर छालों पर लगाने से काफी लाभ होता है।
त्रिफला : त्रिफला मुंह के छालों के लिए रामबाण की तरह होती है। त्रिफला की राख शहद में लाकर लगाएं। थूक से मुंह भर जाने पर उससे ही कुल्ला करने से छालों से काफी राहत मिलती है।
अमृतधारा : मुंह के छालों पर अमृतधारा में शहद मिलाकर फुरैरी से लगाएं। अमृतधारा में 3 द्रव्य होते हैं- पेपरमिंट, सत अजवाइन और कपूर। इन तीनों को एक शीशी में भरकर धूप में रख दें, पिघलकर अमृतधारा बन जाएगी।
नीम की छाल : मुनक्का, दालचीनी, नीम की छाल और इन्द्र जौ, इन सभी को एक समान भाग में मिलाकर काढ़ा बना लें। अब इस काढ़े में शहद मिलाकर पिएं।
*शरीर में vitamin B की कमी हो जाने पर भी यह तकलीफ हो जाती है।
*शरीर में iron की कमी भी मुंह में गर्मी लगने का बड़ा कारण हो सकता है।
अधिक मानसीक तनाव से भी यह तकलीफ हो सकती है।
*दाँत में से फंसा खाना निकालने से या सख्त ब्रश से दाँत साफ करने से ज़ख्म लग जाने से भी मुंह में छाले पड़ सकते हैं।
*अरहर दाल को एकदम बारीक पीस कर मुंह में पड़े छालों पर लगाया जाए तो दर्द में तुरंत राहत मिलेगी और कुछ दिन में मुंह के छाले ठीक भी हो जाएंगे। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार करना चाहिए।
*गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध नमक मिला कर घोल बना लें। और फिर उस को थोड़ा थोड़ा कर के मुंह में घूमाये, और फिर बाहर उगल दें। इस प्रक्रिया को दिन में दो से तीन बार करें।
*नीम का दातुन करने से भी मुंह के छालों में राहत मिल जाती है। नीम के पत्तों का रस भी मुंह के छालों पर लगाया जा सकता है। (कड़वा नीम ईस्त्माल करें)
*बेर के पत्तों का काढ़ा बना कर उस से कुल्ला करने से मुंह की गर्मी दूर हो जाती है।
*शहद को मुंह के छालों में लगाने से भी मुंह को ठंडक मिलेगी और छाले दूर होंगे।
अपामार्ग की जड़ का काढ़ा सेंध नमक मिला कर तैयार कर के उस काढ़े से कुल्ला करने से मुंह के छाले मिट जाते हैं।
*नीम के पतों का रस मुंह के छालों  Mouth ulcer पर लगाने से भी आराम मिलेगा।
*Alovera का पेस्ट / रस मुंह के छालों पर लगाने दर्द कम होता है और मुंह को ठंडक मिलती है।
*बर्फ के छोटे टुकड़े मुंह के छालों पर लगा कर लार टपका देने से मुंह की गर्मी निकाल जाती है।
*बेकिंग सोडा में अंजुली भर पानी मिला कर पेस्ट बना लें, और छालों पर लगा दें। इस प्रक्रिया से भी मुंह के छाले ठीक हो जाते हैं।
*हरे धनिये को पीस कर उसका रस निकाल कर उसे मुंह के छालों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
इलायची को पीस कर उसमे शहद मिला कर, मिश्रण तैयार कर के, उसे छालों पर लगाने से मुंह को आराम मिलता है।
*एक चम्मच हल्दी पावडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिला कर घोल तैयार कर के उसके गरारे करने से मुंह के छाले दूर हो जाते है।
*रात को सोते वक्त देसी घी मुंह के छालों Mouth ulcer पर लगा देने से सुबह तक उसमे राहत मिल जाती है।
गुड का पानी / गुड का शरबत भी गले की सूजन और मुंह के छालों का सटीक इलाज है। और इसके प्रयोग से पेट की गर्मी भी दूर होती है।
*चमेली के पत्तों को पीस कर उसका रस निकाल कर मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले मिट जाते हैं।
*अमरूद के ताजे मुलायम पत्तों को पीस कर उसका रस मुंह के छालों पर लगाने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
नारियेल पानी पीने से भी पेट की गर्मी मिट जाती है। और मुंह के छाले दूर होते हैं। नारियेल का दूध मुंह के छालों पर लगाने से मुंह को आराम मिल जाता है।
*नारियेल का दूध और शहद मिला कर भी छालों पर लगाया जा सकता है।
तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर उसे मुंह के छालों पर लगाने से मुंह को आराम मिल जाता है।
*संतरे का रस Vitamin C से भरपूर होता है। अगर शरीर में विटामिन “सी” की कमी हो तो भी मुंह में छाले पड़ सकते हैं। इस किए संतरे का रस / जूस पियें।
*प्याच में सल्फर होता है। और सल्फर बेकटेरिया की छुट्टी कर देता है। इस लिए मुंह के छाले दूर करने के लिए प्याज खाना अच्छा रहता है।
*गुलकंद खाने से मुंह को ठंडक मिलती है, और मुंह के छाले मिट जाते हैं।
*मुलेठी का चूरन शहद में मिला कर मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
*पान में इस्तेमाल होने वाला कत्था भी मुंह के छालों को दूर करने का सटीक उपाय है। दिन में तीन बार कत्था मुंह के छालों पर लगाना चाहिए। इस प्रक्रिया से तीन दिन में मुंह के छाले गायब हो जाते हैं।
*नींबू का रस गुनगुने पानी में मिला कर उस से कुल्ला / गरारे करने से मुंह के छाले मिट जाएंगे, तथा नींबू पानी रोज पीने से पेट की गर्मी दूर होगी।
*अर्जुन की जड़ का चूर्ण और मीठे तेल का मिश्रण तैयार कर के उस से कुल्ला करने से मुंह के रोग नष्ट हो जाते हैं।
*आलूबुखारे को मुंह में रखने से भी मुंह के छालों में राहत मिलती है।
खाने के साथ दही और छाछ का सेवन भी पेट की गर्मी दूर करता है, जिस के कारण मुंह की गर्मी दूर हो जाती है।
*काली मिर्च और किशमिश को मिला कर उसे चबाने से मुंह के छाले मिट जाते है।
*कच्ची फिटकरी पानी में मिला कर घोल तैयार करें और उस से कुल्ला करें। कच्ची फिटकरी और शहद मिला कर उसका पेस्ट मुंह के छालों पर लगाने से भी मुंह को आराम मिलता है।
*तीन भाग भुना हुआ सुहागा और एक भाग कपूर चूरा थोड़े से शहद में मिला कर मुंह में लगाने से भी मुंह के छाले Mouth ulcer दूर हो जाते हैं
*माजूफल, फिटकरी, और कत्था सामन मात्रा में मिला कर मिश्रित चूरन को कपड़े से छान लेना चाहिए और हर दिन इस चूरन को छालों पर लगाने से मुंह में आराम मिलता है।
*सरसों के तेल को मुंह में रख कर कुल्ला करने से मुंह की सारी परेशानीयां दूर हो जाती है। सरसों का तेल दांतों पर लगे कीड़ों का भी नाश कर देता है।
*बबूल की छाल को बारीक पीस कर पानी में उबाल कर घोल तैयार कर के उसके कुल्ले करने से भी मुंह के छाले और जीवा पर उबर आए दाने मिट जाते हैं।
*नीम, जांबुन, मालती, परवल और आम के पत्तों का काढ़ा बना कर उस पानी से कुल्ला करने पर मुंह की गर्मी मिट जाती है। और मुंह के छाले भी दूर हो जाते हैं।
इन्द्र जौ, कूठ, और काला जीरा मिला कर उसे चबाने से भी मुंह के छाले मिट जाते हैं।
गिलोय, धमास, जावित्री, हरड़े, आंबला, बहड़े और दाख को मिला कर काढ़ा बना लें और फिर उस काढ़े को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर उसमे थोड़ा शहद मिला कर उसे पीने से मुंह के छाले दूर होते हैं।
बीजोरा के फल का छिलका मुंह रख कर चबाने से में जमे बेकटेरिया दूर होते है। और मुंह की दुर्गंध मिटती है।
एक गिलास गरम पानी में दो चम्मच अदरक का रस घोल कर उस पानी से गरारे करने से मुंह के छाले मिट जाते है।
*अलसी के तेल को मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
*आठ से दस मुनक्का के दाने और थोड़े जांबुन के पत्तों को मिला कर उसका काढ़ा बना कर कुल्ला करने से मुंह के तमाम प्रकार के रोग मिटते हैं।
*हरीतकी का काढ़ा बना कर उस से गरारे करने से गले की तकलीफ और मुंह के छाले दूर हो जाते हैं।
चावल में थोड़ा घी और एक चम्मच चीनी मिला कर खाने से भी पेट की गर्मी दूर हो जाती है। और मुंह के छाले मिट जाते हैं।
* गुलाब के फूल,आंवला ,सौंफ तीनों बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बनालें | आधा चम्मच चूर्ण नियमित रूप से सुबह -शाम पानी के साथ फक्की लेने से मुहं के छाले Mouth ulcer ठीक हो जाते हैं|
* एक गिलास गरम पानी में चुटकी भर काली मिर्च और आधा निम्बू का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से मुंह के चाले कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं|
* शहद में मुलहठी का चूर्ण मिलाकर इसका लेप मुँह के छालों पर करें और लार को मुँह से बाहर टपकने दें।
*अड़ूसा के 2-3 पत्ते भली प्रकार मूह मे चबाकर रस चूसने से मुख छाला रोग ठीक होता है|
*कत्था, मुलहठी का चूर्ण और शहद मिलाकर मुँह के छालों पर लगाना चाहिए।
* अमलतास की फली की मज्जा को धनिये के साथ पीसकर थोड़ा कत्था मिलाकर मुँह में रखने से अथवा केवल गूदे को मुँह में रखने से मुँह के छाले दूर हो जाते हैं।



* अमरूद के कोमल पत्तों में कत्था मिलाकर पान की तरह चबाने से मुँह के छाले ठीक हो जाते हैं।
*अनार के 25 ग्राम पत्तों को 400 ग्राम पानी में ओंटाकर चौथाई भाग शेष रहने पर इस क्वाथ से कुल्ला करने से मुँह के छाले 
 दूर होते हैं।
* मुंह के छाले खत्म करने के लिए जामुन के पत्ते लें। इन्हें धोकर पीसें। छानें। इस पानी (रस) से कुल्ले करें।
 इस रोग से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का रस निकालें। इस रस में इतनी ही मात्रा में पानी मिलाएं। इस पानी से कुल्ला करें। आराम होगा।


 *तुलसी की ताजा पांच पत्तियां लें। इन्हें धोएं। चबाएं। खूब बारीक चबाकर निगलें। इस पर पानी तीन-चार घूंट धीरे-धीरे पी लें। छाले से निजात मिलेगी|

*मुंह के छालों को हटाने के लिए बंसलोचन पीसें। छानें। इसे शहद में मिलाएं। मुंह के अंदर अंगुली से लगाएं।

* इस रोग के लिए आक के दूध की कुछ बूंदें निकालें। इसे एक चम्मच शहद में मिलाएं। मुंह में लगाने से जरूर लाभ होगा।
*मामूली मात्रा में पिसा कपूर तथा एक छोटा चम्मच पिसी मिश्री लें। दोनों को मिलाएं। मुंह में लगाने से फायदा होगा।


*थोड़ा-सा हरा पुदीना, इतना ही सूखा धनिया तथा समभाग मिश्री। तीनों को एक साथ मुंह में डालकर चबाएं। पूरा लाभ मिलेगा।

* मुंह के छालों से छुटकारा पाने के लिए भोजन करने के बाद छोटी हरड़ चूसें। छालें गायब होने लगेंगे।



* यदि तरबूज का मौसम हो तो इसके छिलके जलाएं। राख तैयार करें। इस राख को लगाने से छालें नहीं रहेंगे।
*थोड़ा-सा सुहागा फुला लेंबारीक पीसें। इसे दो चम्मच ग्लिसरीन में मिलाएं। इसको लगाने से छाले दूर हो जायेंगे।




*मुंह के छाले नष्ट करने के लिए सत्यानाशी की टहनी लें। इसे दातुन की तरह थोड़ा चबाएं। अवश्य आराम आयेगा। 

इनका भी रखें ध्यान

-तंबाकू का सेवन बिलकुल भी न करें
-दिन में दो बार टूथ पेस्ट या टूथ मंजन से दांतों को साफ करें
-हरी सब्जियों और फलों का सेवन भरपूर मात्रा में करें
-ज्यादा तला भुना और मसालेदार खाना न खाएं
-अपने पाचन तंत्र की ख्याल रखें -नीम का टूथ पेस्ट भी छालों के उपचार में सहायता करता है
-मट्ठा पीने से मुंह के छालों से बहुत आराम मिलता है
-दिन में कई बार पानी से गरारे करें 




कोई टिप्पणी नहीं: